Connect with us

वायरल

यूपी में बदलेगा मौसम का मिजाज

Published

on

Loading...
Loading...

जाने अगले दो दिनों तक कैसा रहेगा मौसम

उत्तर प्रदेश में मौसम तेजी से बदलने वाला है। बंगाल की खाड़ी में उठे दाना चक्रवात के कारण राज्य के कई हिस्सों में अगले दो दिनों में बारिश की संभावना जताई गई है जिससे उमस और गर्मी से कुछ राहत मिलेगी।

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है जिससे तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी और ठंड का असर धीरे-धीरे बढ़ेगा।आगामी दिनों में यह मौसम परिवर्तन जारी रहेगा। दिन में हल्की धूप रहेगी जबकि रात के समय ठंड का एहसास और बढ़ सकता है।

पिछले 24 घंटों में कई जिलों का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया था लेकिन शाम को तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने यह भी बताया है कि पश्चिम बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवात का असर पूर्वी उत्तर प्रदेश पर भी पड़ सकता है जिससे कुछ इलाकों में हल्की से भारी बारिश हो सकती है।

आज के दिन पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना है जबकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा। 25 से 28 अक्टूबर तक पूरे राज्य में मौसम शुष्क रहने की उम्मीद जताई गई है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page