गाजीपुर
वाराणसी गोरखपुर फोरलेन मार्ग पर हैदरगंज के पास संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव
मरदह थाना के पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के अंडरपास के नीचे एक युवक घायल अवस्था में मिला जिसकी पहचान सूर्य प्रकाश सिंह (36) पुत्र अशोक सिंह मुस्तफाबाद के रूप में हुई।परिजनों के अनुसार सूर्यप्रकाश सोमवार रात्रि 8:30 बजे मोटरसाइकिल से घर से निकले थे।इसके बाद रात्रि लगभग 11:30 बजे सूचना मिलने पर हैदरगंज के पास पहुंचने पर सूर्य प्रकाश घायल अवस्था में सड़क के किनारे मिले तत्काल परिजनों ने इलाज हेतू जिला अस्पताल मऊ ले गए जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत्यु घोषित कर दिया।सूर्यप्रकाश किन परिस्थितियों में हैदरगंज के पास पहुंचे और चोट कैसे लगी यह जांच का विषय है।सड़क हादसा है या कुछ और पुलिस मामले को संज्ञान में लेकर जांच कर रही है।सूर्य प्रकाश दो भाइयों में बड़े थे परिवार में पत्नी शिवानी सिंह,बेटी सूर्यांशी सिंह 5 वर्ष,अंशी सिंह 3 वर्ष तथा माता इंदु सिंह है । मृतक नेशनल इंटर कॉलेज के पूर्व प्रबंधक स्वर्गीय योगेशचंद्र सिंह के भतीजे तथा वर्तमान प्रबंधक प्रदीप कुमार सिंह के चचेरे भाई हैं।क्षेत्र में सूर्य प्रकाश की मौत से शोक व्याप्त है।
