Connect with us

वायरल

दीपावली और छठ पर भारतीय रेलवे की सौगात: रांची-गोरखपुर एक्सप्रेस 1 नवंबर से शुरू

Published

on

Loading...
Loading...

दीपावली और छठ महापर्व से पहले भारतीय रेलवे ने झारखंड और उत्तर प्रदेश के यात्रियों के लिए एक बड़ी सौगात दी है, जिसका फायदा बिहार के यात्रियों को भी मिलेगा। त्योहारों के सीजन में झारखंड और बिहार की ट्रेनों में होने वाली भीड़ कम करने के लिए यह कदम उठाया गया है। रेलवे ने इस नयी ट्रेन का टाइम-टेबल और स्टॉपेज की जानकारी साझा की है।

Loading...

भारतीय रेलवे के अनुसार, राजधानी रांची से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के चुनाव क्षेत्र गोरखपुर के बीच चलने वाली ट्रेन का नाम रांची-गोरखपुर-रांची एक्सप्रेस होगा। यह नयी साप्ताहिक ट्रेन (18629-18630 रांची-गोरखपुर-रांची एक्सप्रेस) एक नवंबर से नियमित रूप से चलेगी। ट्रेन संख्या 18629 रांची-गोरखपुर एक्सप्रेस 01 नवंबर से हर शुक्रवार को शाम 4:50 बजे रांची से चलेगी और अगले दिन सुबह 11:30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वहीं, ट्रेन संख्या 18630 गोरखपुर-रांची एक्सप्रेस 02 नवंबर से हर शनिवार को दोपहर 3:30 बजे गोरखपुर से रवाना होगी और अगले दिन सुबह 9:25 बजे रांची पहुंचेगी।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page