Connect with us

वायरल

देहरादून: संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, पुलिस कर रही है पूछताछ

Published

on

Loading...
Loading...

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में पुलिस ने एक संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिक को हिरासत में लिया है। पकड़े गए व्यक्ति के पास न तो कोई पहचान पत्र था और न ही कोई वैध दस्तावेज। पुलिस की जांच में सामने आया है कि यह व्यक्ति पहले दिल्ली, हल्द्वानी और उत्तरकाशी में भी रह चुका है। फिलहाल पुलिस और अन्य जांच एजेंसियां उससे पूछताछ कर रही हैं।

Loading...

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अजय सिंह ने अपने सभी अधीनस्थ अधिकारियों को बाहरी व्यक्तियों और संदिग्धों का सत्यापन करने के निर्देश दिये हैं। इसी अभियान के तहत प्रेमनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने संदिग्ध रूप से घूम रहे इस व्यक्ति को रोका और उसकी पहचान की जांच की। पहचान पत्र न होने पर व्यक्ति घबरा गया, जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। उत्तराखंड में इससे पहले भी कई बांग्लादेशी नागरिक पकड़े जा चुके हैं।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page