Connect with us

वायरल

यूपी में ठंड की दस्तक, अगले कुछ दिनों तक शुष्क मौसम

Published

on

Loading...
Loading...

उत्तर प्रदेश में ठंड ने दस्तक देना शुरू कर दिया है। कई जिलों में रातें हल्की गुलाबी सर्द हो गई हैं, जबकि दिन में हल्की धूप की तपिश बनी रहती है। मौसम विभाग के अनुसार, अक्टूबर के अंत से ठंड पूरी तरह से शुरू हो जाएगी। दीपावली के बाद प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों में तापमान में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।

फिलहाल आने वाले दिनों में मौसम ऐसा ही बना रहेगा।आज का मौसम:

रविवार को मौसम विभाग ने प्रदेश में किसी भी हिस्से में बारिश की संभावना नहीं जताई है। प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ है और यह सिलसिला अगले 24 घंटे तक जारी रहेगा। तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होने की संभावना है।

आने वाले दिन:

मौसम विभाग के अनुसार, 21 से 25 अक्टूबर तक प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहेगा। 25 अक्टूबर के बाद से तापमान में गिरावट और मौसम में बदलाव की संभावना है।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page