Connect with us

वाराणसी

70 दिनों बाद मूल स्थान पर हुई गंगा आरती

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। गंगा में बाढ़ का पानी उतरने के बाद दशाश्वमेध घाट पर आखिरकार गंगा आरती अपने पारंपरिक स्थान पर फिर से शुरू हो गई। करीब 70 दिनों के बाद, बृहस्पतिवार को गंगा सेवा निधि द्वारा भव्य रूप से मां गंगा की विश्वप्रसिद्ध आरती का आयोजन किया गया।

घंटे-घड़ियाल, शंखनाद और डमरू की ध्वनियों से घाट का पूरा क्षेत्र गूंज उठा और श्रद्धालु इस दिव्य आयोजन को देख मंत्रमुग्ध हो गए। पिछले 70 दिनों से गंगा के बढ़ते जलस्तर के कारण आरती का आयोजन छत पर ही किया जा रहा था। इस पवित्र अनुष्ठान को देखने के लिए दुनिया भर से श्रद्धालु और पर्यटक प्रतिदिन यहां आते हैं।

Loading...

इस अवसर पर गंगा सेवा निधि के अध्यक्ष सुशांत मिश्रा, कोषाध्यक्ष आशीष तिवारी, सचिव हनुमान यादव समेत कई श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page