Connect with us

अपराध

गरबा और डांडिया के नाम पर पैसा लेकर आयोजक फरार

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। सीर गोवर्धनपुर स्थित निजी अस्पताल के पास एक लॉन में 11 अक्तूबर को डांडिया और गरबा नृत्य महोत्सव के नाम पर प्रतिभागियों के पैसे लेकर आयोजक फरार हो गए। इस घटना के बाद सभी प्रतिभागी अपने आप को ठगा महसूस कर रहे हैं।

Loading...

थाना प्रभारी निरीक्षक लंका शिवाकांत मिश्र ने बताया कि, आरोपी अमन जायसवाल और अन्य आयोजक समेत लॉन संचालक मोबाइल बंद कर फरार है। इसके पहले होली के समय डाफी स्थित लॉन में बिना अनुमति के आयोजन किया था। फिलहाल पुलिस इस मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए हर संभावित स्थान पर दबिश दे रही है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page