Connect with us

पूर्वांचल

दहेज उत्पीड़न और हत्या के प्रयास में मुकदमा दर्ज

Published

on

मछलीशहर (जौनपुर) से एक दहेज उत्पीड़न का मामला सामने आया है। कोतवाली पुलिस ने बुधवार को एक दामाद के खिलाफ केस दर्ज किया, जिसमें आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर उसने अपनी पत्नी को फांसी पर लटकाने की कोशिश की। मीरगंज थाना क्षेत्र के बरांवा गांव की निवासी शिव कुमारी ने आरोप लगाया है कि करीब डेढ़ साल पहले उनकी बेटी प्रीति की शादी परसुपुर गांव के सुधीर से हुई थी। शादी के बाद से ही सुधीर दहेज के लिए प्रीति को परेशान कर रहा था।

आठ अक्टूबर को दहेज को लेकर उसने प्रीति की पिटाई की और फिर गले में फंदा डालकर उसे फांसी लगाने की कोशिश की। आस-पास के लोगों ने बीच-बचाव किया, जिससे उसकी जान बच सकी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa