अपराध
छात्र की पिटाई मामले में अध्यापक पाए गए दोषी
Loading...
Loading...
वाराणसी। आराजीलाइन विकासखंड के ग्राम पंचायत हरसोस स्थित कंपोजिट विद्यालय में एक छात्र की पिटाई के मामले में अध्यापक को दोषी पाया गया है। खंड शिक्षा अधिकारी की जांच रिपोर्ट बीएसए को भेजी जाएगी। घटना सोमवार की है, जब कबड्डी खेलते समय कक्षा आठ के छात्र लकी कुमार गोड़ का हाथ अध्यापक यशवर्धन त्रिपाठी की चोटी से टकरा गया था। इससे नाराज होकर अध्यापक ने छात्र की पिटाई कर दी थी। इसके बाद मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने विद्यालय पर ताला लगाकर विरोध प्रदर्शन किया।
Loading...
खंड शिक्षा अधिकारी शशिकांत श्रीवास्तव ने मामले की जांच के लिए एक टीम का गठन किया था। जांच के दौरान अध्यापक को दोषी पाया गया है।
Continue Reading
