Connect with us

अपराध

डिजिटल अरेस्ट के सदमे ने ली शिक्षिका की जान

Published

on

Loading...
Loading...

आगरा से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सरकारी स्कूल की शिक्षिका को ठगों ने डिजिटल तरीके से धोखा दिया। ठगों ने खुद को पुलिस इंस्पेक्टर बताकर व्हाट्सऐप कॉल के जरिए शिक्षिका मालती वर्मा को धमकी दी कि उनकी बेटी एक सेक्स रैकेट में पकड़ी गई है। अगर वह 15 मिनट के अंदर 1 लाख रुपये नहीं भेजेंगी, तो उनकी बेटी का वीडियो वायरल कर दिया जाएगा।

Loading...

इस धमकी से घबराई मालती वर्मा ने तुरंत अपने बेटे को 1 लाख रुपये ट्रांसफर करने के लिए कहा। लेकिन इसके पहले कि वे कुछ कर पातीं, उन्हें हार्ट अटैक आ गया। उन्हें अस्पताल ले जाया गया लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी। मालती वर्मा के बेटे ने इस पूरे मामले में कॉल डिटेल्स और अन्य साक्ष्य पुलिस को सौंप दिए हैं। पुलिस अब कॉल करने वाले व्यक्ति को ट्रेस करने की कोशिश कर रही है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page