Connect with us

राज्य-राजधानी

तिरुमाला के प्रसाद में जानवरों की चर्बी, सीएम चंद्रबाबू के आरोप से मचा बवाल

Published

on

Loading...
Loading...

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने जगनमोहन रेड्डी सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। इस आरोप के बाद प्रदेश की सियासत गरमाई हुई है। मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने आरोप लगाया कि जगनमोहन रेड्डी के कार्यकाल में तिरुमाला वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में मिलने वाले तिरुमाला लड्डू जानवरों की चर्बी से बनते थे। अहम ये है कि हिंदू समुदाय के लोगों के लिए तिरुमाला मंदिर पवित्र पूजा स्थलों में से एक है।

Loading...

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने कहा, ‘जगन सरकार ने तिरुमाला के हर पहलू को बर्बाद करने का काम किया। ये कहते हुए काफी घृणा और पीड़ा हो रही है कि तिरुमाला के लड्डुओं को तैयार करने के लिए पशुओं की चर्बी का इस्तेमाल होता था और इसी वजह से उत्पाद की गुणवत्ता पूरी तरह से खराब हुई थी। जैसे ही हम सत्ता में आए तो हमने लड्डुओं के लिए शुद्ध घी के उपयोग को तत्काल प्रभाव से लागू किया।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page