Connect with us

राज्य-राजधानी

दबंगों ने महादलित परिवारों के 30 घर जलाये, की फायरिंग

Published

on

Loading...
Loading...

बिहार के नवादा जिले के देदौर गांव के कृष्णानगर टोले में बुधवार की रात दबंगों ने महादलित परिवारों के तीस से ज्यादा घरों को फूंक दिया। इस घटना में महादलितों के मिट्टी, बांस और फूस से बने घर पूरी तरह जलकर खाक हो गए। पीड़ितों का आरोप है कि दबंगों ने घरों में आग लगाने के साथ-साथ फायरिंग भी की। हालांकि पुलिस प्रशासन ने फायरिंग की घटना से इनकार किया है।

पुलिस ने घटना का प्रथमदृष्टया कारण भूमि विवाद बताया है। नवादा के डीएम आशुतोष कुमार वर्मा ने 21 घरों को जलाये जाने की पुष्टि की है। हालांकि स्थानीय लोगों का कहना है कि तीस से ज्यादा घर जले हैं। आगजनी की घटना के मुख्य आरोपित प्राणपुर गांव के नंदू पासवान समेत दस लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

नवादा के एसपी अभिनव धीमन ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि नंदू पासवान समेत पासवान परिवार के सात व चौहान परिवार के तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। रात करीब 11 बजे तक आग पर काबू पा लिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कृष्णानगर टोला खुरी नदी किनारे बसा है। यहां मांझी और रविदास जाति के लोग रहते हैं। रात करीब 8:30 बजे टोले के अधिकतर परिवार घरों के बाहर बैठे थे। तो वहीं पीड़ितों के मुताबिक, बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने मारपीट शुरू कर दी और और कुछ घरों में आग लगा दी।

आग ने धीरे-धीरे अन्य झोड़पियों व मकानों को भी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना पर जिले के आधा दर्जन थानों की पुलिस, एएसपी, एसडीओ, एसडीपीओ, डीएम मौके पर पहुंचे।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page