Connect with us

राज्य-राजधानी

दिलजीत दोसांझ के दिल्ली में कॉन्सर्ट से पहले हो रही ठगी

Published

on

Loading...
Loading...

दिल्ली पुलिस ने जारी की चेतावनी

पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ के अक्टूबर महीने में दिल्ली के जवाहरलाल स्टेडियम में “दिल-लुमिनाती टूर” की फर्जी टिकट बिक्री को लेकर दिल्ली पुलिस की चेतावनी के कुछ देर बाद ही एक महिला और उसका दोस्त ठगी का शिकार हो गए। जालसाजों ने शो का ऑनलाइन टिकट बेचने का झांसा देकर महिला को 15 और उसके दोस्त को छह हजार रुपये की चपत लगा दी।

जब महिला ने सोशल मीडिया पर लोगों को आरोपित के बारे में चेताया तो पता चला कि वह कई लोगों को ठगी का शिकार बना चुका है। इसको लेकर पीड़िता ने साइबर सेल को ऑनलाइन शिकायत दी है।

दिलजीत दोसांझ “दिल-लुमिनाती टूर” पर हैं और कई देशों में पर परफॉर्म भी करेंगे। चारों तरफ इसकी चर्चा हो रही है। हालांकि कई लोगों को इसकी टिकट भी नहीं मिली। बताया जा रहा है कि 60 सेकेंड में ही सारे टिकट्स बिक गए थे, जिनकी कीमतें आसमान छू रही थीं। इससे फैंस निराश हो गए। इस बीच दिल्ली पुलिस ने एक चेतावनी जारी की है और टिकट को लेकर ऑनलाइन होने वाली धोखाधड़ी को लेकर सचेत किया है।

Advertisement

दिल्ली पुलिस के इंस्टाग्राम हैंडल पर चेतावनी का एक वीडियो शेयर किया। क्लिप में कॉन्सर्ट का नजारा होता है, जिसमें भीड़ बैकग्राउंड में नजर आती है। वहीं इस पर अलर्ट स्टाइल में लिखा है, ‘गाना सुनने के चक्कर में टिकट के लिए गलत लिंक पर पैसो पूसे देकर अपना बैंड न बजवा लेना। लिंक वैरिफाई करना। दिल्ली पुलिस आपकी केयर करती है।’

दिल्ली पुलिस ने कैप्शन में लिखा, ‘पैसे पूसे बारे सोचे दुनिया, अलर्ट रहकर ऑनलाइन फ्रॉड से बचे दुनिया।’

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page