Connect with us

धर्म-कर्म

क्यों मनाई जाती है विश्वकर्मा पूजा ?

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – श्रद्धा यादव

वाराणसी। सृष्टि के रचयिता भगवान ब्रह्मा के सातवें पुत्र भगवान विश्वकर्मा माने जाते हैं! हिंदू धर्म में भगवान विश्वकर्मा को निर्माण व सृजन का देवता माना जाता है! कुछ धर्म ग्रंथो के अनुसार इन्हें महादेव का अवतार भी माना जाता है! भगवान विश्वकर्मा ने श्री कृष्ण के लिए द्वारिका का निर्माण किया था! वहीं सोने की लंका भी बनाई थी ! इसके अलावा भगवान विश्वकर्मा ने जगत के पालनहार भगवान विष्णु के लिए सुदर्शन चक्र, भगवान शंकर के लिए त्रिशूल और यमराज का काल दंड, पुष्पक विमान आदि कई अस्त्र-शास्त्रों का निर्माण किया था!

Loading...

कारखानों व कार्य स्थलों में भगवान विश्वकर्मा की विधि पूर्वक पूजा की जाती है! मान्यता है कि ऐसा करने से व्यापार में बढ़ोतरी होती है और कार्य में आ रही बाधा दूर होती है! साथ ही सुख समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page