Connect with us

वाराणसी

हाईटेंशन लाइन से टकराया इस्लामिक झंडा, आधा दर्जन झुलसे

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। जनपद में सोमवार को ईद मिलादुन्नबी के जुलूस में शामिल झंडा रेलवे इलेक्ट्रिक लाइन से टकरा गया। अचानक हुई इस घटना से पिकअप में सवार सभी लोगों को तेज झटका लगा और करंट की चपेट में आने से आधा दर्जन की संख्या में लोग गंभीर रूप से झुलस गए। इसमें एक की हालत गंभीर है। करंट लगने के बाद जुलूस में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने घायलों को कबीर चौरा अस्पताल ले गए। जहां सभी का उपचार जारी है। वहीं पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से मौके पर जाकर रेलवे ट्रैक को खाली कराया है।

जानकारी के अनुसार,  सोमवार को सरैया हाजी कटरा से ईद मिलादुन्नवी का जलूस उठा था, जिसमें अकीदतमंद पैदल और वाहनों में सवार थे। सरैया से जूलूस बड़ी बाजार गया था, वहां से लौटते समय जुलूस नक्खीघाट क्रासिंग पहुंचा था।

Loading...

जुलूस के आगे पिकअप पर कई युवक झंडा लेकर सलमान खां बैठा था, झंडे में स्टील की रॉड में लगा था। सलमान के साथ 8 से 10 की संख्या में उसके दोस्त भी सवार थे। क्रासिंग पर पहुंचते ही झंडा रेलवे की हाईटेंशन लाइन से टकरा गया। तार टच होते ही तेज झटका लगा और छह लोग नीचे जा गिरे। सलमान सबसे ज्यादा झुलसा और उसके साथ अन्य भी झुलस गए।‌ जुलूस में अफरा-तफरी मच गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल एम्बुलेंस से सभी को इलाज के लिए मंडलीय अस्पताल,‌ कबीर चौरा में भर्ती कराया। जहां दो लोगों की हालत नाजुक बताई गई है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page