Connect with us

वाराणसी

काशी से ताज नगरी दौड़ेगी वंदे भारत, पीएम मोदी ने वर्चुअली दिखाई हरी झंडी

Published

on

Loading...
Loading...

जानें वंदे भारत ट्रेन का शेड्यूल

बनारस के लिए वंदे भारत ट्रेन सोमवार को आगरा कैंट रेलवे स्टेशन से शुरू हो गयी। केंद्रीय मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने हरी झंडी दिखाकर इसका शुभारंभ कर दिया। जबकि, पीएम मोदी ने वर्चुअली हरी झंडी दिखाई। रेलवे ने इसके नियमित संचालन का टाइम टेबल जारी कर दिया है। इस ट्रेन का ठहराव टूंडला, कानपुर और प्रयागराज स्टेशनों पर होगा। इससे बड़ी संख्या में यात्रियों को सफर करने में आसानी होगी।

वंदे भारत ट्रेन का शेड्यूल –


रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार यात्रियों को यह ट्रेन आगरा से सुबह 6 बजे पकड़नी होगी। दोपहर 1 बजे तक वह बनारस पहुंच जाएंगे। बनारस से यह ट्रेन दोपहर 3 बजकर 20 मिनट से चलकर रात 10 बजकर 20 मिनट पर आगरा पहुंच जाएगी।

Advertisement

हफ्ते में छह दिन चलेगी आगरा-वाराणसी वंदेभारत

एनसीआर रेलवे के सीपीआरओ शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि आगरा- वाराणसी वंदे भारत का अभी किराया घोषित नहीं हुआ है। इस वंदे भारत में चेयरकार श्रेणी और एग्जीक्यूटिव श्रेणी के 8 कोच होंगे। चेयरकार कोच में 78 सीटें और एग्जीक्यूटिव कोच में 56 सीट होंगी। रेलवे बोर्ड ने आगरा और वाराणसी के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस सप्ताह में 6 दिन चलाने की योजना तैयार की है। सप्ताह में शुक्रवार को नहीं चलेगी। इस दिन वंदे भारत एक्सप्रेस का मेंटीनेंस किया जाएगा। जिसमें उसके उपकरणों की जांच होगी।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page