Connect with us

अपराध

दो पक्षों में जमकर विवाद, गोली लगने से युवक की मौत

Published

on

Loading...
Loading...

आजमगढ़। जनपद के मुबारकपुर थाना क्षेत्र के देवकली तारन में आज दोपहर में पैसे के लेन देन के विवाद में दूसरे पक्ष ने युवक को गोली मार दी। गोली लगने से घायल युवक को इलाज के मऊ सदर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गयी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मुबारकपुर थाना क्षेत्र के अतरडीहा निवासी तेज सिंह उम्र 32 वर्ष पुत्र ज्वाला सिंह गाय-भैंस बेचने का काम करता था। मृतक के चाचा के लड़के विनोद कुमार सिंह ने बताया कि उसके भाई तेज सिंह से कुछ लोगों से पैसे के लेन-देन को लेकर विवाद चलता था, आज उसी पैसे को देने के लिए उन लोगों द्वारा उसके भाई को बुलाया गया था, जहां विवाद के बाद उसे गोली मार दी गयी। विनोद कुमार सिंह ने बताया कि करीब 2.5 लाख रूपये की बात बतायी जा रही थी जिसमें विपक्षी द्वारा चेक दिया था लेकिन खाते में पैसे नहीं थे।

Loading...

रमेश सिंह ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर पूरी घटना से अधिकारियों को अवगत कराया गया। बता दें कि घटना के समय विनोद कुमार सिंह द्वारा खुद को जनपद मुख्यालय में होना बताया गया है।

घटना की सूचना के बाद पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना सहित पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गयी। पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना ने कुछ लोगों के नाम प्रकाश में आये हैं। मेरे द्वारा टीम का गठन कर दिया गया है, जल्द ही उनकी गिरफ्तारी कर ली जायेगी।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page