Connect with us

वाराणसी

एक्शन में ट्रैफिक पुलिस, 28 वाहन सीज, 1479 वाहनों का चालान

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। जनपद की ट्रैफिक पुलिस ने रविवार को सड़क पर बेतरतीब तरीके से खड़े होकर जाम का कारण बनने वाले वाहनों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। ट्रैफिक पुलिस के इस कार्रवाई से सड़कों पर मनमानी ढंग से गाड़ी खड़ी करने वालों में हड़कंप मचा रहा

Loading...

पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने बताया कि रविवार को यातायात में बाधक बन रहे 28 वाहनों को क्रेन की मदद से उठवा कर सीज करा दिया गया। 45 वाहनों में व्हील क्लैंप लगाकर उनसे जुर्माना वसूला गया। इसके अलावा 1479 वाहनों का चालान थानों और ट्रैफिक की पुलिस ने किया। शहर भर में सड़क पर अतिक्रमण कर यातायात में बाधक बनने वाले 562 ठेला हटवाए गए। 135 अतिक्रमणकारियों के खिलाफ पुलिस की ओर से रपट दर्ज की गई। सुगम यातायात के लिए सड़क पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई रोजाना जारी रहेगी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page