Connect with us

वाराणसी

गणेशोत्सव के दौरान मनबढ़ों ने लाठी-डंडे से पीटा

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। फूलपुर थाना क्षेत्र के सराय गांव स्थित सत्ती माता मंदिर के प्रांगण में शनिवार की रात गणेश उत्सव के दौरान मनबढ़ों ने लाठी-डंडे से वार कर पांच लोगों को घायल कर दिया। पीड़ितों ने आरोप लगाया कि औराव का रहने वाला विकास राजभर, पंजाबी राजभर और उज्जवल राजभर के साथ उनके 10 से 11 दोस्तों ने गणेश उत्सव के दौरान महिलाओं के ऊपर अभद्र टिप्पणी की।

Loading...

कुछ लोगों ने विरोध किया तो लाठी-डंडे से उनके ऊपर वार कर दिया। हमले में देवराई का शिवम प्रजापति और सराय निवासी अभिषेक, चंद्रभान, अनिल और सक्षम घायल हुए हैं। फूलपुर थाने की पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर घायलों का उपचार कराया। मारपीट करने वाले सभी आरोपी फिलहाल गांव से भागे हुए हैं जिनकी तलाश पुलिस कर रही है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page