Connect with us

वाराणसी

बीएचयू के रेजिडेंट डॉक्टरों ने उठाया सुरक्षा का मुद्दा

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर में बुधवार को डॉक्टरों के साथ बदसलूकी करने की घटना को लेकर आईएमएस बीएचयू के रेजिडेंटों में नाराजगी हैं। एक बार फिर रेजिडेंट ने ट्रॉमा सेंटर के साथ ही हॉस्पिटल में सुरक्षा का मुद्दा उठाया है। इसके अलावा पूरे परिसर में जगह-जगह सीसीटीवी कैमरा भी लगवाने की बात सामने आई है।

Loading...

आईएमएस बीएचयू के रेडिटेंड डॉक्टर्स वेलफेयर सोसायटी के सोसायटी की ओर से अध्यक्ष डॉ. कुमार गौरव सहित अन्य पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री कार्यालय, मुख्यमंत्री से इस घटना का संज्ञान लेते हुए तत्काल प्रभाव से एएमयू और बीएचयू जैसे संस्थान में सीआईएसएफ या भी सशस्त्र सुरक्षा कर्मियों की तैनाती करने की मांग की है। इस बारे में चीफ प्रॉक्टर प्रो. एसपी सिंह ने बताया कि ट्रॉमा सेंटर में घटी घटना के बाद से वहां सुरक्षा कर्मियों को पहले से अधिक मुस्तैदी से सेवा देने को कहा गया है। पहले के मुकाबले सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page