Connect with us

वाराणसी

पुलिस कमिश्नर और जिलाधिकारी की अध्यक्षता में यातायात व्यवस्था की हुई समीक्षा

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल और जिलाधिकारी एस.राजलिंगम की अध्यक्षता में गुरुवार को यातायात व्यवस्था की समीक्षा बैठक हुई। जिसमे मंडुआडीह चौराहे का विस्तारीकरण, भीखारीपुर चौराहे का चौड़ीकरण, रथयात्रा-गुरुबाग-लक्सा थाना तक और कमच्छा-निमामाई-हनुमान मंदिर-रथयात्रा के मार्ग को चौड़ा करना और कैंट रेलवे स्टेशन के सामने दोनों तरफ की सड़क को जाम मुक्त बनाने पर विचार-विमर्श किया गया।
      
बैठक में रोडवेज तथा प्राइवेट बस अड्डों को शहर से बाहर करने, बस चालको को रूट डायवर्जन के नियमों का पालन कराने, अनुबंधित बसो को रोड पर खड़े न होने देना, डीजल संचालित खटारा बसों की जगह इलेक्ट्रिक का संचालन कराने पर भी चर्चा हुई। जिससे शहर को जाम संबंधी समस्या से निजात दिलाया जा सके। साथ ही शहर के प्रमुख 57 चौराहों पर टाइमर युक्त ट्रैफिक सिग्नल लगवाने के प्रस्ताव पर भी सहमति बनी।
      
जिलाधिकारी ने पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता को रथयात्रा-गुरुबाग-लक्सा मार्ग और मलदहिया से लहुरावीर का एस्टिमेट बनाकर शासन को भेजने का निर्देश दिया। साथ ही कैंट रेलवे स्टेशन के सामने वाले रोड का अतिक्रमण हटाते हुए पैचिंग वर्क कराने के निर्देश भी दिए।

Loading...

उन्होंने कहा की शहर में जहाँ कहीं भी अतिक्रमण हटवाने या शिफ्टिंग का कार्य हो रहा, वहाँ संबंधित लेखपाल को अवश्य सूचना दें।पुलिस कमिश्नर ने कहा कि शहर में जहाँ कहीं भी यातायात व्यवस्था से संबंधित कार्य कराया जाए, तो वहाँ की फोटो अवश्य लिया जाये।
     
बैठक में अपर पुलिस कमिश्नर एस.चिनप्पा, नगर आयुक्त अक्षत वर्मा, वीडीए वीसी पुलकित गर्ग, एडीएम सिटी आलोक वर्मा सहित पुलिस विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page