Connect with us

पूर्वांचल

लोहे का गाटर ले उड़े चोर

Published

on

Loading...
Loading...

चंदौली। वाराणसी सीमा से सटे पड़ाव क्षेत्र में रोड चौड़ीकरण के दौरान मकान तोड़ कर निकाले गए पुराने लोहे के गाटर को चोर चुरा ले गये। सुबह इस बात की जानकारी होने पर पीड़ित ने चोरी की घटना की लिखित में तहरीर दी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जलीलपुर चौकी क्षेत्र के सेमरा गाँव निवासी सेराजुद्दीन रोड चौड़ीकरण के जद में पड़ रहे दुकान को तोड़वाकर छः गाटर चार 14 फिट व दो 8 फिट गाटर लगभग कीमत बीस हजार रूपये निकाल कर रखे थे। सोमवार की रात चोरों ने गाटर चुरा लिया था।

Loading...

पीड़ित ने बताया कि, मंगलवार की सुबह चोरी होने पता चला और मैंने काफी खोजबीन की। पास में लगे सीसीटीवी कैमरा चेक किया तो उसमें चार लोग लगभग रात के ढाई बजे दिखे। जिसमें दो लोग ट्राली पर बड़ी गाटर और दो लोग साईकिल पर छोटी गाटर ले जाते दिखाई दिये।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page