Connect with us

पूर्वांचल

शोहदे की धमकी से परेशान छात्रा, जांच में जुटी पुलिस

Published

on

Loading...
Loading...

जौनपुर (केराकत)। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बुआ के घर पढ़ने आई छात्रा शोहदे के धमकी देने से पूरी तरह से डरी हुई है। तहरीर मिलने पर पुलिस ने शनिवार को आरोपी लड़के के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

छात्रा ने बताया कि गरीबी के कारण वह बुआ के घर रहकर 11वीं की पढ़ाई कर रही है। कॉलेज जाते वक्त गांव का ही दबंग लड़का पीछा करते हुए गलत शब्द का प्रयोग करता है। मैंने विरोध किया तो उसने कहा कि, आज के बाद इधर दिखाई मत पड़ना, नहीं तो तुम्हारे साथ वो कर दूंगा जो नहीं करना चाहिए।

Loading...

थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जायेगा। तो वहीं दूसरी और पिछले दिनों केराकत में भी बीटीसी की छात्रा को परेशानी के कारण कॉलेज छोड़ना पड़ा था। पुलिस ने छात्रा की मां की तहरीर पर मामला दर्ज कर आरोपी परमानंद को हिरासत में ले लिया गया हैं।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page