Connect with us

वाराणसी

ट्रेन के सामने कूद कर युवक ने की खुदकुशी, जांच में जुटी रोहनिया पुलिस

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। जनपद के रोहनिया थाना क्षेत्र के घमहापुर रेलवे फाटक के पास शनिवार की सुबह 40 वर्षीय युवक ने ट्रेन के आगे कूद कर जान दे दी। रोहनिया पुलिस ने मृतक की शिनाख्त बच्छांव निवासी राजेंद्र पटेल के रूप में की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मिली जानकारी के मुताबिक, घमहापुर रेलवे ट्रेक पर रोहनिया क्षेत्र के बच्छांव निवासी राजेंद्र पटेल (पुत्र बालकरन पटेल) सुबह अपने मोटर साइकिल फैशन प्रो से घमहापुर रेलवे ट्रेक किनारे अपना बाइक खड़ा कर आ रही ट्रेन के सामने कूद कर खुदकुशी कर ली। ग्रामीणों ने जब रेलवे ट्रैक पर उनकी लाश देखी तो तत्काल पुलिस को सूचित किया।

Loading...

मृतक राजेंद्र पटेल को दो लड़के हैँ और मृतक दो भाइयों में छोटा था। मृतक की पत्नी अपने दोनों बच्चों को लेकर काफी समय से मायके रह रही थी। परिजन इस घटना के बारे में कुछ बताने से इनकार कर रहे हैं। उन्होंने सिर्फ इतना बताया कि राजेंद्र घर से सिर्फ इतना कह कर निकले थे कि वह अपने बहन के घर/ससुराल जा रहे हैं।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page