Connect with us

वाराणसी

जन समस्याओं का हो त्वरित निस्तारण : एस.राजलिंगम

Published

on

Loading...
Loading...

पिंडरा तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस पर जिलाधिकारी ने सुनी लोगों की समस्या

वाराणसी के जिलाधिकारी एस.राजलिंगम ने सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर शनिवार को तहसील पिंडरा में जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ मिलकर फरियादियों की समस्याओं को सुना और उसके समाधान का निर्देश दिया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे। जिलाधिकारी ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों के अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

Loading...

कई लोगों की समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जबकि कुछ मामलों को जांच के बाद हल करने की प्रक्रिया शुरू की गई। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी शिकायतों का शीघ्र निपटारा सुनिश्चित किया जाए ताकि आम जनता को राहत मिल सके।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page