पूर्वांचल
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मिठाई की दुकानों से लिए नमूने
गाजीपुर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा स्वतंत्रता दिवस एवं आगामी त्यौहार रक्षाबंधन के पर्व पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान विभिन्न दुकानों से खाद्य पदार्थों के नमूने भरे गए। जिसमें छेना रसगुल्ला, पनीर, और खोवा के नमूने शामिल था।

जिसमें मोहम्दाबाद के राजेश जायसवाल के प्रतिष्ठान से छेना मिठाई का 1 नमूना, कैथवलिया के मां कामाख्या स्वीट हाउस से 1 पेड़ा का नमूना व यूसुफपुर मोहम्मदाबाद के राजेश गुप्ता के प्रतिष्ठान से एक गुलाब क्रीम जामुन का नमूना व खोवा मंडी मोहम्मदाबाद से सुरेंद्र यादव मनोज यादव और रामनारायण यादव की दुकान से खोवा का नमूना का संग्रह किया गया।

संग्रहित नमूने खाद्य विभाग विश्लेषक प्रयोगशाला उत्तर प्रदेश को प्रसिद्ध किया गया और बताया गया की जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2006 के अंतर्गत विधि कार्रवाई की जाएगी नमूना संग्रह करने में संतोष कुमार मिश्रा मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी गुलाबचंद गुप्ता डॉक्टर तूलिका शर्मा वीरेंद्र यादव पंकज कुमार कन्नौजिया एवं अरविंद प्रजापति टीम में शामिल रहें।
