Connect with us

पूर्वांचल

देश को आजादी दिलाने में महापुरुषों का योगदान अविस्मरणीय : डॉ. उदय प्रताप सिंह

Published

on

Loading...
Loading...

जौनपुर। जनपद के सिरकोनी क्षेत्र स्थित शादीपुर गांव में गुरुवार को ‘जूनियर हाई स्कूल’ शादीपुर एवं ‘श्री श्याम बिहारी सिंह इंटर कॉलेज’ में 78वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। स्कूल के प्रबंधक डॉ. उदय प्रताप सिंह ने ध्वजारोहण किया।‌ तत्पश्चात स्कूली छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रगान गाकर देश प्रेम के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।

विद्यालय के प्रबंधक डॉ. उदय प्रताप सिंह ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि, “देश को आजादी दिलाने में हमारे वीर महापुरुषों का योगदान हमेशा अविस्मरणीय और सराहनीय रहेगा। हमें उनके बलिदान, समर्पण और मूल कर्तव्यों से हमेशा सीख लेनी चाहिए एवं देश के प्रति सच्ची श्रद्धा और निष्ठा रखनी चाहिए।”

इस दौरान विद्यालय परिसर में छात्र-छात्राओं द्वारा विविध आयोजन किए गए। जिसमें देशभक्ति गीत, कविताएं, नृत्य एवं नाटक द्वारा कार्यक्रम का प्रस्तुतीकरण किया गया। अनुष्का और वंशिका ने एक से बढ़कर एक देशभक्ति गीत गाकर खूब सराहना बटोरी। कार्यक्रम के समापन अवधि के बीच शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं के लिए जलपान की भी व्यवस्था की गई थी।

Advertisement

इस अवसर पर प्रबंधक डॉक्टर उदय प्रताप सिंह (प्राचार्य जनहित महाविद्यालय, जलालपुर एवं प्रबंधक बी.एन.पी.एन इंटर कॉलेज, मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर), सब इंस्पेक्टर लक्ष्मी रमन सिंह, प्रधानाध्यापक अरविंद सिंह, नीतिश सिंह, सौरभ सिंह, विपुल सिंह, अमन सिंह देवा, उपदेश सिंह अप्पू, दिव्यार्थ सिंह गोलू,नरेंद्र सिंह, अशोक सिंह, गुलाब यादव, प्रेमचंद समेत सैकड़ो छात्र-छात्राएं उपस्थित रहें।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page