Connect with us

वाराणसी

सीपी के आदेश पर मंडुवाडीह में आकस्मिक अभियान से मची अफरा-तफरी

Published

on

Loading...
Loading...

15 गाड़ियां हुई सीज, यू टर्न का पालन न करने वालों का भी हुआ चालान

वाराणसी। रविवार की शाम मंडुवाडीह क्षेत्र के शिवदासपुर-लहरतारा मार्ग पर उस समय अफरा-तफरी मच गयी जब आने-जाने वाले लोगों ने मंडुवाडीह थाने के दर्जनों पुलिसकर्मियों को एक साथ सड़क पर देखा तो लोग किसी अनहोनी की आशंका से सहम गए। लेकिन जब उन्होंने देखा कि सड़क पर उतरी पुलिस फोर्स सड़क के किनारे अतिक्रमण कर खड़ी 2 पहिया व चार पहिया वाहनों का चालान कर रही तब लोगों ने राहत की सांस ली।

Loading...

इस दौरान यू टर्न होने पर उल्टा आने वाले लोगों का भी चालान काटा गया और लगभग 15 गाड़ियों को सीज भी किया गया। मंडुवाडीह थाना प्रभारी भरत उपाध्याय ने बताया कि पुलिस कमिश्नर के आदेश पर यह अभियान चलाया गया और आगे भी आकस्मिक चेकिंग अभियान चलाया जाएगा।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page