Connect with us

वाराणसी

तेज बारिश से भरभराकर गिरी दीवार, तीन घायल

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। जनपद के सुंदरपुर स्थित तरिया गली में उस समय अफरा-तफरी का माहौल हो गया जब तेज बारिश की वजह से दीवार भरभरा गिर गया। जिससे 1 व्यक्ति को गंभीर चोट लग गई जिसे इलाज के लिए ट्रामा सेंटर भेजा गया है। वहीं 2-3 लोगों को हल्की फुल्की चोट लगी। घटना सुबह करीब 10 बजे की बताई जा रही हैं‌। स्थानीय लोगों ने बताया कि गली में हमेशा पानी भरा रहता है। इस कारण दीवार कमजोर हो गई है।

Loading...

स्थानीय निवासियों के अनुसार, यह दीवार किसी के जमीन की बाउंड्री थी जो काफी वर्षों से इसी तरह से पड़ी हुई है। बारिश के बाद यह दीवार भर-भरा से कर गिर गया। दीवार गिरने की वजह से गाड़ियों का आवागमन अवरुद्ध हो गया था। वहीं कुछ स्थानीय लोगों ने रास्ते को खोलने के लिए ईंटों को भी हटाया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page