पूर्वांचल
भारतीय इतिहास में काकोरी टेªन एक्शन महत्वपूर्ण घटना,पूर्व संध्या पर शहीदों को नमन
भदोही। काकोरी टेªन एक्शन 09 अगस्त 1925 की 100वीं वर्षगांठ के पूर्व सन्ध्या पर शताब्दी समारोह के अन्तर्गत बृहस्पतिवार को औराई ब्लाक सभागार में दिव्य और भव्य कार्यक्रम संपन्न हुए। पर्यवेक्षणीय अधिकारी-सीडीओ शिवाकांत द्विवेदी के नेतृत्व में सभी नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रो में स्वच्छता अभियान चलाकर शहीद स्मारक स्थल पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों से काकोरी के अमर शहीदों को ब्लाक प्रमुख विकास मिश्राए डीडीओ ज्ञानप्रकाश ने संयुक्त रूप से नमन किया। सीडीओ शिवाकांत द्विवेदी ने बताया कि भारतीय स्वतंन्त्रता सग्राम के इतिहास में काकोरी टेªन एक्शन एक महत्वपूर्ण घटना है। 09 अगस्त 1925 को लखनऊ जनपद के काकोरी में क्रान्तिकारियों द्वारा चलाये जा रहे स्वतंत्रता आन्दोलन को धन की जरूरत को क्रियान्वयन किया गया था। शाहजहांपुर की बैठक में शहीद राम प्रसाद बिस्मिल ने खजाना प्राप्त करने की योजना बनाई।
शहीद राजेन्द्रनाथ लाहिड़ी ने 08 डाउन सहारनपुर लखनऊ पैसेंजर टेªन को चैन खींचकर रोका। क्रान्तिकारी शहीद राम प्रसाद बिस्मिल के नेतृत्व में शहीद अशफाक उल्लाह खां, रोशनलाल, चन्द्रशेखर आजाद व अन्य सहयोगियों ने टेªन पर धावा बोलकर अंग्रेजी खजाना पर कब्जा कर लिया और इस धन का प्रयोग स्वधीनता प्राप्ति में नवयुवकों को संगठित करने व शस्त्र उपलब्ध कराने में किया। अधिकारियों ने हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत शहीद स्मारक स्थल से पंचायत सचिवों को समूह के माध्यम से उत्पादित तिरंगे झण्डे का वितरण कराया। ज्ञान प्रकाश ने कहा कि 09 अगस्त 2024 से 09 अगस्त 2025 एक साल चलने वाले काकोरी टेªन एक्शन शताब्दी महोत्सव में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे जिसका राज्य स्तरीय शुभारम्भ 09 अगस्त को प्रभारी मंत्री दानिश आजाद अंसारी शहीद झूरी सिंह स्मारक स्थल परउपुर अभोली में करेंगे। सामान्य ज्ञान, चित्रकला, पेटिंग, सुलेख-निबन्ध, भाषण एवं वाद विवाद प्रतियोगिताएं होंगी। जिले स्तर पर चयनित विजेताओं को पुरस्कृत किया जायेगा। प्राथमिक से लेकर उच्च शिक्षा तक छात्र-छात्राओं द्वारा आजादी के नायकों के चित्र, देशभक्ति के नारे लिखी पट्टीकाओं को लेकर प्रभातफेरी निकालेंग। स्वयंसेवी संस्थाएं सेवा समपर्ण से रक्तदान शिविर, मिष्ठान फल का वितरण किया जायेगा। शहीद स्मारकों, अमृत सरोवरों, अमृत वाटिकाओं, एक पेड़ मॉ के नाम के तहत व्यापक तौर पर वृक्षारोपण होंगे। राष्ट्र धुन एवं ब्रास बैण्ड के वादन से शहीदों को सलामी मिलेगी। प्रभारी बीडीओ बीएन त्रिपाठी के मुताबि क प्लान आधारित विविध कार्यक्रम आयोजित कराकर शहीदों के सपने को साकार किया जा रहा है।
