Connect with us

पूर्वांचल

भ्रष्टाचार का अड्डा बना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, डॉक्टर से लेकर आशाकर्मी लिप्त

Published

on

Loading...
Loading...

नॉर्मल डिलीवरी ना करके सिजेरियन डिलीवरी कर मोटी रकम ऐंठ रहे डॉक्टर

जौनपुर। केराकत तहसील स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात डॉक्टर की मिलीभगत से स्टेशन रोड पर आधा दर्जन से अधिक प्राइवेट नर्सिंग होम का संचालन हो रहा है और इन नर्सिंग होम के संचालक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात आशाओं को मिलाकर मोटी रकम की कमीशनबाजी के चक्कर में ग्रामीण अंचलों से आए महिलाओं को बहला फुसलाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से डिलीवरी करवाने के लिए प्राइवेट नर्सिंग होम में ले जाकर फंसाया जाता हैं।

ग्रामीण क्षेत्र से आयी महिलाएं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बिना पैसे के अपनी डिलीवरी करना चाहती हैं लेकिन चिकित्सा अधीक्षक आशा कर्मियों के बहकावे में आकर प्राइवेट नर्सिंग होम के संचालकों की शिकार हो रही है।

सूत्रों के अनुसार, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनाद कर्मचारियों अधिकारियों के सहयोग से ग्रामीण अंचलों से आई महिलाओं का आर्थिक शोषण कराया जा रहा है साथ ही साथ जिन महिलाओं को नॉर्मल डिलीवरी हो सकती है उनका भी आशा कर्मियों द्वारा अपने मोटे कमीशन के चक्कर में सिजेरियन करवा दिया जाता है। जिसके परिणाम स्वरूप 35 से 40 हजार रुपए का प्राइवेट नर्सिंग होम के द्वारा बिल बना दिया जाता है उसके बदले आशा कर्मियों को 5 से 8 हजार रुपये मोटा कमीशन भी मिल जाता है।

चिकित्सा अधीक्षक सहित आशा कर्मियों द्वारा बांट लिया जाता है जिसके परिणाम स्वरूप सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केराकत बना भ्रष्टाचार का अड्डा बना हुआ है। शासन के द्वारा चलाए जा रहे ग्रामीणों के लिए जनकल्याणकारी योजनाओं का ऑफिस में बैठकर फर्जी आंकड़े एवं तथ्यो के आधार पर चिकित्सा अधीक्षक द्वारा खानापूर्ति कर ली जाती है।

Advertisement

अगर स्थानीय लोगों की बातों को माने तो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनाद चिकित्सा अधीक्षक का स्थानांतरण अन्य केंद्र पर समय रहते नहीं किया गया तो स्वास्थ्य सेवाएं ध्वस्त हो जाएगी।ऐसे में ग्रामीणों की मांग है कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी जौनपुर जिला अधिकारी जौनपुर तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक का ट्रांसफर करें। ताकि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का संचालन सुचारू रूप से चल सके सामुदायक स्वास्थ्य केंद्र केराकत आशाओं की चंगुल में फंसा चिकित्सा अधीक्षक के सहयोग से प्राइवेट नर्सिंग के संचालकों की चांदी है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page