Connect with us

पूर्वांचल

शोपीस बना ऊंज डाकघर,13 दिन से कामकाज ठप्प

Published

on

Loading...
Loading...

भदोही। क्यों न केंद्र सरकार संचार सेवाओं को अतिरिक्त जीवनदान देने में अपनी पूरी मिशनरी लगा दिया हो लेकिन व्यवस्थाएं बेपटरी होने में देर नहीं करतीं। कुछ ऐसा ही वाक्य जिले के पश्चिमी सीमा स्थित अंग्रेजों के जमाने से कार्यरत उप डाकघर ऊंज पर सटीक बैठता है। डाकघर में लगे उपकरण लगभग 13 दिनों से कार्य नहीं कर रहे हैं। लाभार्थी डाकघर आकर पुनःलौटने के लिए विवश हैं। विभागीय एजेंट खाताधारक के उम्मीदों पर समय से खरा न उतर कर सवालों घिरे हुए हैं। नाम न छापने की शर्त पर लोगों ने सवाल उठाया कि डिजिटलीकरण होने के बावजूद इस तरह की समस्याएं सिर्फ जिम्मेदारों की अनदेखी से सामने आ रहे हैं। सबसे बड़ी फजीहत जमा-निकासी, किसान विकास पत्र, बचत पत्र, स्पीड पोस्ट सहित केंद्र व प्रदेश सरकार महत्वाकांक्षी योजनाएं परवान न चढ़ने को लेकर है। बार-बार शिकायत दर्ज कराने का कोई असर अधिकारियों पर नहीं दिख रहा। एसबीआई दिलीप पांडेय ने बताया कि मामला संज्ञान में है। मंडल स्तर से सबकुछ संभव है।

Loading...
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page