Connect with us

पूर्वांचल

नहर में लाश मिलने से हड़कंप, जांच में जुटी सकलडीहा पुलिस

Published

on

Loading...
Loading...

चंदौली। सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के लेहरा ताजपुर गांव के निवासी शेखर यादव पुत्र रामबृक्ष यादव की मंगलवार को गांव के पास स्थित नहर में लाश मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर पहुंचे सकलडीहा थाना अध्यक्ष संजय सिंह ने जांच-पड़ताल करते हुए मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

परिजनों ने गांव के ही दो लोगों पर हत्या की आशंका जताई है। जिस पर पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच में जुटी हुई है। इस सम्बन्ध में थाना अध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि परिजनों द्वारा हत्या की आशंका जताई जा रही है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। आरोपियों के फोन की सीडीआर निकलवाई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के लेहरा ताजपुर गांव के रहने वाले शेखर यादव 32 वर्षीय बीती रात चंदौली में मिठाई की दुकान पर काम करते थे और वह साइकिल से घर आ रहे थे। घर आने से पहले उन्होंने बताया कि, वह डॉक्टर के यहां से दवा लेते हुए घर आएंगे। लेकिन घर पहुंचने से पहले ही वह अज्ञात परिस्थितियों में लापता हो गए और उनका मोबाइल भी स्विच्ड ऑफ बताने लगा। देर रात जब घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू कर दी लेकिन उनका कहीं भी अता-पता ना चल सका।

वहीं डॉक्टर ने दवाई लेकर जाने की बात परिजनों को बताई और एक ग्रामीण ने दो लोगों के साथ मोटरसाइकिल से घर जाने की भी बात कही। जिस पर परिजनों ने दोनों लोगों से सुबह पूछताछ किया लेकिन वह कुछ भी सही जानकारी नहीं दिए। तब तक स्कूली छात्रों ने नहर में शव मिलने की बात कही जिस पर ग्रामीणों ने देखा तो शेखर यादव के रूप में पहचान हुई।

Advertisement

इसके बाद घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं इस घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया था।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page