पूर्वांचल
जान से मारने की धमकी के मामले में डीएम कराएंगे जांच
भदोही। अभोली ब्लाक में ग्राम पंचायत दानूपुर पूरबपट्टी के ग्राम प्रधान प्रवेश कुमार बिन्द को मिली जान से मारने की धमकी के मामले में डीएम विशाल सिंह का रवैया सख्त नजर आ रहा है। सबकुछ ठीकठाक रहा तो तहसीलदार भदोही तहसील की जांच रिपोर्ट कारगर ही साबित होगी। ग्राम प्रधान प्रवेश कुमार बिन्द ने मंगलवार को प्रार्थना पत्र डीएम को देकर आरोप लगाया है कि शासन की प्राथमिकताओं में शामिल आर आरसीसी सेंटर का निर्माण नवीन परती नंबर 142 पर कराया जा रहा है और गाटा नंबर 145 राजस्व खतौनी में ऊसर दर्ज है। मनबढ़ संजय कुमार, विनोद कुमार गाटा नंबर 141 को स्टे कराकर नवीन परती पर निर्माणाधीन आरआरसीसी सेंटर को बेवजह रोका जा रहा है। जबकि क्षेत्रीय लेखपाल ने निर्माण स्थल का सीमांकन भी कर दिया है बावजूद इसके मनबढ़ आये दिन कट्टे से गोली मारने की धमकी देना इस बात को बल दे रहा है कि अभी तक मनबढ़ों में जीरो टॉलरेंस की हिदायत बेअसर नजर आ रही है। पूर्व में हुई शिकायतों पर एसडीएम भदोही की संयुक्त टीम ने गाटा नंबर 142 व 145 की पैमाइश विपक्षी रिंकू सिंह, संजय सिंह, पिंटू सिंह की मौजूदगी में कराई थी। उस समय इन विपक्षियों के साथ रहे संदिग्ध लोग सिर्फ गोली ही मारना क्यों चाहते हैं प्रशासन जान सकता है। मामले में किसी तरह की अनहोनी होती है तो धमकी देने वाले जिम्मेदार होंगे
