Connect with us

पूर्वांचल

सर्पदंश से महिला की मौत, वियोग में पति ने भी दम तोड़ा

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। भांवरकोल थाना क्षेत्र के वीरपुर गांव में शुक्रवार को सर्पदंश से महिला की मौत हो गई। सदमे में हृदयगति रूकने से पति ने भी दम तोड़ दिया। घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया। पुत्रों व पुत्री के रोने-बिलखने से ग्रामीणों की आंख भर आई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पति-पत्नी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार, वीरपुर गांव निवासी शांति देवी (40) देर शाम परिजनों के साथ खाना खाकर आंगन में चारपाई पर सो रही थी। तभी देर रात एक सांप ने उनके पैर में डस लिया। इस दौरान महिला की नींद टूट गई और वह चिल्लाने लगी। आवाज सुनकर परिवार के लोग पहुंच गए और टार्च से देखा सांप आंगन में घूम रहा था। परिवार के सदस्यों ने सांप को मार डाला। इधर महिला की स्थिति बिगड़ने पर परिजनों ने तत्काल महिला को झाड़फूंक के लिए अमवा के सती माई लेकर गये। जहां से रात करीब 2.30 बजे ठीक होकर महिला घर आ गई, लेकिन कुछ ही देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी।

Loading...

परिजन उसे उपचार के लिए बिहार प्रांत के प्रतापगढ़ अस्पताल ले गए। जहां हालत गंभीर होता देख डाक्‍टरो ने बक्सर अस्पताल भेज दिया। जहां डाक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। परिवार के लोग शव लेकर जैसे ही घर पहुंचे कुछ देर बाद सदमे में मृतका के पति रामप्रवेश ऊर्फ गुड्डू की भी हृदयगति रूकने से मौत हो गई। पति- पत्नी की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी होते ही ग्रामीणों की भीड़ लग गई। पुत्रों एवं पुत्रियों को बिलखता देख ग्रामीणों की भी आंख भर आई। थानाध्यक्ष विवेक कुमार तिवारी ने बताया कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने पति-पत्नी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page