Connect with us

पूर्वांचल

उत्तर रेलवे:लखनऊ मंडल के 56 सेवानिवृत्त,मिला चांदी का पदक

Published

on

Loading...
Loading...

भदोही। अपनी रेल सेवा का कुशलतापूर्वक निर्वहन करते हुए 56 रेल कर्मचारी अपनी रेल सेवा से निवृत्त हुए I शुक्रवार को लखनऊ मंडल कार्यालय के सभागार में आयोजित सेवानिवृत्ति समारोह के अंतर्गत प्रत्येक सेवानिवृत्त कर्मचारी को समापक भुगतान प्रपत्र प्रदान किया गया, जिसका भुगतान कर्मी के नामांकित बैंक खाते में सीधे RTGS के माध्यम से भेजा जायेगा एवं कर्मचारी के खाते में स्वतःक्रेडिट हो जायेगा।

इन कर्मचारियों को 21,28,65,754/- का भुगतान किया गया। इस कार्यक्रम के प्रारंभ में मंडल कार्मिक अधिकारी, आरसी बैरवा ने सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों का स्वागत किया तथा उनकी रेल सेवाओं हेतु सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए प्रत्येक सेवानिवृत कर्मचारी को गोल्ड कोटेड चांदी का पदक प्रदान कर सम्मानित किया।

Loading...

इसके उपरांत मण्डल रेल प्रबंधक एसएम शर्मा ने प्रत्येक कर्मचारी को समापक भुगतान प्रपत्र प्रदान कर सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों के साथ उनके सेवा संबंधी अनुभवों एवं विचारों को साझा करते हुए सभी को अपनी शुभकामनाएं देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु होने की कामना की I

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page