Connect with us

अपराध

पिता ने ससुरालजनों पर लगाया बेटी की हत्या का आरोप

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – विनोद कुमार गुप्ता

वाराणसी। मिर्जामुराद क्षेत्र के टिकरा गांव में पाँच दिन पूर्व एक विवाहिता ने अपने पति से झगड़ पंखे में दुपट्टा के सहारे फाँसी लगा अपनी जान दे दी। सूचना पर पहुंची मिर्जामुराद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।

Loading...

इधर विवाहिता के मायका पक्ष व पिता मनोहर सिंह निवासी कुण्डलिया थाना अलीनगर (मुगलसराय) चंदौली ने शनिवार को मिर्ज़मुराद थाने पहुँच बेटी का हत्या किये जाने का आरोप लगा पति, सास, ससुर, जेठ व जेठानी के खिलाफ एक लिखित तहरीर दे कानूनी कारवाई का मांग किया।

बता दें कि, मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के टिकरा गांव निवासी अभिषेक सिंह की पत्नी सेजल सिंह (25 वर्ष) विगत पांच दिन पूर्व रात खाना बनाने के बाद किसी बात को लेकर पति अभिषेक से विवाद हो गया। विवाद के बाद अभिषेक कमरे से बाहर आकर हाल में सो गये। बीते मंगलवार की सुबह पति जब कमरे का दरवाजा खुलवाने लगा तो दरवाजा नही खुला। कुछ अनहोनी का आशंका होने पर परिजनों के साथ मिलकर दरवाजा तोड़ खोला गया तो देखा कि पत्नी सेजल पंखे में दुपट्टे के सहारे फांसी का फन्दा लगाकर जान दे दी। इस घटना के बाद मृतक महिला के ससुराल और मायका में हड़कंप मच गया। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page