Connect with us

अपराध

बसनी में देर से सामान पहुँचाने पर मालवाहक चालक और परिचालक को बन्धक बनाकर पीटा

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट -‌ ज्योति श्रीवास्तव

वाराणसी। बड़ागाँव थाना क्षेत्र के बसनी में बंधक बनाकर एक मालवाहक के चालक व परिचालक की कुछ लोगों ने इस लिए पिटाई कर दी क्योकि उक्त चालक व परिचालक अपने समय से आधा घन्टा बिलम्ब से माल लेकर पहुँचा घटना की शिकायत बौलिया लहरतारा निवासी संदीप कुमार सरोज व चंदन कुमार ने डीसीपी गोमती जोन से की प्रार्थना पत्र के गंभीरता को देखते हुए डीसीपी गोमती जोन ने बड़ागाँव पुलिस को मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही का आदेश दिया है।     

Loading...

घटना के बाबत पीड़ितों ने बताया कि, अपने पीकप पर मेसर्स गनपतराय केवल राय एग्रोटेक एम एलपी फर्म से आटा सूजी मैदा लादकर बड़ागाँव के लिए चला किन्तु सही पता न मालूम होने के कारण पता खोजने में आधा घन्टा बिलम्ब हो गया लगभग चार बजे वह बसनी बाजार के पास पहुँचा इतने में हेमन्त सिंह,सुशील सिंह तथा कुछ अज्ञात लोग मेरे पास पहुँच कर मुझे तथा मेरे सहायक को बन्धक बना लिया और बुरी तरह मारने-पीटने लगे काफी अनुनय विनय के बाद उन लोगों हम दोनों को हिदायत देते हुए छोड़ा कि आगे से अगर देर हुआ तो ठीक नहीं होगा बड़ागाँव पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले में अग्रिम कार्यवाही कर रही है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page