Connect with us

वाराणसी

वृक्ष हमारे जीवन का आधार : निकिता सिंह

Published

on

रिपोर्ट -‌ अंजली मिश्रा

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को लखनऊ के अकबरनगर क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में  हरिशंकरी का पौधा लगाकर  ‘पेड़ लगाओ पेड़ बचाओ’ अभियान का शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि एक पेड़ मां के नाम पीएम के आवाहन से प्रेरित होकर उत्तर प्रदेश में महा अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में वाराणसी के मॉडल थाना सिंधोरा की कमान संभाल रही थाना प्रभारी निकिता सिंह ने रविवार को थाने के प्रांगण पुलिस टीम के साथ में 50 पेड़ लगाये और थाने के समस्त स्टॉफ को बताया कि, पेड़ पौधे हमारे जीवन का आधार हैं और हमारे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा यह एक नेक पहल है। जो हम सभी को गांव-गांव में जाकर और थाने पर आने वाले ग्रामीणों को भी प्रेरित किया जाये कि एक पेड़ वो अपने घर जाकर जरूर लगाये।

इस दौरान मौके पर उप निरीक्षक अभिषेक कुमार राय, उप निरीक्षक श्वेताँशु पाण्डेय, उप निरीक्षक अंकित सिंह व समस्त स्टॉफ गण उपस्थित रहें।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa