Connect with us

मुम्बई

नैसर्गिक विकलांग सेवा संघ ने पैरालिसिस से पीड़ित को प्रदान किया व्हीलचेयर

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट -‌ धर्मेंद्र सिंह धर्मा, ब्यूरो चीफ मुंबई

मुंबई। अंधेरी पूर्व में स्थित ‘नैसर्गिक विकलांग सेवा संघ’ द्वारा बुजुर्ग पैरालिसिस को उसके घर जाकर व्हीलचेयर प्रदान किया गया। व्हीलचेयर प्राप्त करने के पश्चात बुजुर्ग थोड़े भावुक हो गए इस दौरान उन्होंने नैसर्गिक विकलांग सेवा संघ का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष त्रियुगी नाथ (टी. एन.) दुबे, डॉक्टर पन्ने लाल विश्वकर्मा, डॉक्टर स्वामीनाथ शर्मा और राजेश शर्मा मौजूद रहे।

Loading...

संस्था के अध्यक्ष त्रियुगी नाथ दुबे ने कहा कि, हमारी संस्था दिव्यांगजनों की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहता है। अब तक हमारी संस्था ने हजारों लोगों की निःशुल्क सेवा भाव से सहायता की है। वर्ष 2003 से संस्था दिव्यांगजनों के उत्थान के लिए जी जान से लगकर काम कर रही है। इसके साथ ही दिव्यांगजनों को धार्मिक यात्रा कराकर उन्हें पुण्य लाभ दिलाती है। प्रतिवर्ष यात्रा में 100 से अधिक दिव्यांग बंधु भाग लेते हैं।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page