Connect with us

अपराध

प्रेमी के साथ घर बसाने की चाहत में पत्नी ने पति की कराई हत्या

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – सुभाष चंद्र सिंह

हाथरस। गत दिनों हुई ठेकेदार मुनेन्द्र उपाध्याय की गोलियां बरसाकार हत्या के मामले में पुलिस को उसकी पत्नी प्रियंका सहित 3 लोगो की नामजद किया है। मुनेन्द्र के भाई ने प्रियंका के साथ अमित और भानू के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने जब इस केस की जांच की तो एक के बाद एक परत खुलती गई। इलेक्ट्रॉनिक प्रूफ और सर्विलेंस की मदद से पुलिस ने प्रियंका (पत्नी) को मुख्य षड्यंत्रकारी माना है। इस घटना के बाद से ही प्रियंका फरार है।

Loading...

प्रियंका और भानू की नज़दीकी बने कत्ल की वज़ह –

पुलिस ने अपने इन्वेस्टिगेशन में बताया कि, घटना वाले दिन सुबह के समय टहलते हुए मुनेन्द्र की हत्या हुई। वजह प्रियंका और भानू की नज़दीकी बताई गई। एक माह तक वह घर से भागकर प्रेमी संग रही थी। पंचायत के बाद उसकी घर वापसी हुई थी। इससे पहले प्रियंका को मुनेन्द्र ने जिला पंचायत सदस्य का इलेक्शन भी लड़वाया था। तभी वह प्रेमी के सम्पर्क में आई थी। फिलहाल अमित को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रियंका और उसके प्रेमी भानू की तलाश जारी है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page