Connect with us

वाराणसी

महापौर की अध्यक्षता में हुई बैठक में जलकल विभाग को सुदृढ़ करने का प्रस्ताव पारित

Published

on

Loading...
Loading...

जलकल में 26 सहायक सुपरवाइजरों की होगी तैनाती

वाराणसी। महापौर अशोक कुमार तिवारी की अध्यक्षता में शुक्रवार को 12 बजे नगर निगम कार्यकारिणी कक्ष में कार्यकारिणी समिति की बैठक की गयी। बैठक में सर्वप्रथम महापौर के द्वारा नये उपसभापति नरसिंह दास एवं कार्यकारिणी के नये सदस्यों का स्वागत किया गया। बैठक में सर्वप्रथम कार्यकारिणी के सदस्य अमरदेव यादव के द्वारा पूर्व में समिति में अधिनियम में वर्णित 91-1 में पारित कार्यो के क्रियान्वयन की जानकारी चाही गयी, इस सम्बन्ध में संयुक्त नगर आयुक्त कृष्ण चन्द ने अवगत कराया कि 24 जुलाई 2024 तक समेकित कर कार्यकारिणी समिति के समक्ष प्रस्तुत कर दिया जायेगा।

महापौर ने वाहनों के मरम्मत के लिए अधिकृत कम्पनी से कराये जाने के लिए पहले से ही दिये गये निर्देश के अनुसार प्रगति की जानकारी चाही गयी, जिस पर परिवहन प्रभारी अजय सक्सेना के द्वारा बताया गया कि निविदा की कार्यवाही की जा रही है, शीघ्र ही कार्यवाही पूर्ण कर ली जायेगी। महापौर के द्वारा निर्देशित किया गया कि निविद की कार्यवाही शीघ्र करायी जाय जिससे वाहनों का मरम्मत तत्काल कराया जा सके, जिससे जन सुविधाओं का निस्तारण त्वरित गति से कराया जा सके।

उपसभापति नरसिंह दास के द्वारा नगर में स्थापित महापुरूषों के मुर्तियों पर माल्यार्पण न होने का मुद्दा उठाया गया, उनके द्वारा कहा गया कि महापुरूषों को प्रतिदिन माल्यार्पण किया जाना चाहिये। इस सम्बन्ध में नगर आयुक्त अक्षत वर्मा के द्वारा बताया कि माल्यार्पण किया जा रहा है, परन्तु निरन्तरता नहीं है, कार्यवाही प्रगति पर है, मालियों की तैनाती की जा रही है, शीघ्र की कुछ दिनों में माल्यार्पण की व्यवस्था प्रारम्भ कर दिया जायेगा।

नरसिंह दास के द्वारा कहा गया कि उद्यान विभाग में संसाधनों की कमी है, संसाधन एवं मैनपावर को बढ़ाने की आवश्यकता है। राजेश यादव (चल्लू) ने हृदय योजना के अन्तर्गत लगाये गये हेरिटेज पोल के खराब होने की बात कही गयी, जिस पर अधिशासी अभियन्ता (वि0या0) अजय सक्सेना के द्वारा बताया गया कि हृदय योजना के अन्तर्गत खराब प्रकाश विन्दुओं को ठीक कराने का कार्य किया जा रहा है, 10 प्रतिशत कार्य पूर्ण कर लिया गया है, शेष बचे कार्य को प्राथमिकता के आधार पर कराया जायेगा।

Advertisement

महापौर ने स्मार्ट सिटी के द्वारा किये जा रहे 65 पार्को के सौन्दर्यीकरण के प्रगति के बारे में जानकारी चाही गयी, मुख्य अभियन्ता मोइनुद्दीन के द्वारा बताया गया कि स्मार्ट सिटी के द्वारा वर्तमान में 30 पार्को के सौन्दर्यीकरण का कार्य किया जा रहा है, जिस पर महापौर ने नाराजगी व्यक्त करते हुये कहा कि मई में ही कार्य पूर्ण करना है, काफी विलम्ब हो रहा है। यदि 30 जुलाई तक कार्यो को पूर्ण नही किया जाता है तो सम्बन्धित ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट करते हुये भुगतान रोक दिया जाय।

महापौर के द्वारा होटल, लाज, गेस्ट हाउस, अस्पताल, नर्सिंग होम, स्कूली बसों का पूर्व में दिये गये निर्देश के अनुसार अनुज्ञप्ति विभाग के द्वारा कार्यवाही न करने पर नाराजगी व्यक्त की तथा निर्देशित किया गया कि 31 जुलाई तक सभी जोनो में स्थित होटल, लाज, गेस्ट हाउस, अस्पताल, नर्सिंग होम, स्कूली बसों का सर्वे कर चिन्हाकंन कर लिया जाय, अन्यथा कि स्थिति में कार्यकारिणी द्वारा निर्देशित किया गया कि सम्बन्धित के विरूद्ध कार्यवाही हेतु शासन को प्रस्ताव भेज दिया जायेगा।

महापौर के द्वारा जी.आई.एस सर्वे में चिन्हित चैरासी हजार भवनों एवं फ्लैटों को चिन्हित कर मकान नम्बर देने के सम्बन्ध में जानकारी चाही गयी, जिस पर मुख्य कर निर्धारण अधिकारी राकेश कुमार सोनकर के द्वारा सही जानकारी न देने पर महापौर ने नाराजगी व्यक्त करते हुये नगर आयुक्त को निर्देशित किया गया कि सम्बन्धित अधिकारी की जिम्मेदारी निर्धारित करते हुये उनके विरूद्ध कार्यवाही हेतु प्रस्ताव शासन को भेजा जाये।कार्यकारिणी की बैठक में निम्नलिखित निर्णय लिये गयेः-

1. सावन माह में सभी शिवालयों प्रमुख रूप से श्री काशी विश्वनाथ मंदिर, श्री केदारेश्वर मंदिर, तिलभाडेश्वर मंदिर, कालभैरव, संकठा जी, बड़ा गणेश, बटुक भैरव मंदिर, बैजनत्था मंदिर, इत्यादि स्थानों पर सीवर/ नाला की समस्या हेतु 24 घन्टे सीवर कर्मी शिफ्टवार तैनात रहेगें, जिससे कभी समस्या उत्पन्न होने पर तत्काल समस्या का निस्तारण कराया जा सके।

2. कर्मचारियों की कमी से जूझ रहे जलकल विभाग में 26 सहायक सुपरवाइजरों की नवीन तैनाती का निर्णय पारित किया गया।

Advertisement

3. कार्यकारिणी समिति ने नगर के प्रत्येक वार्डो में तीन सीवर सफाई कर्मी तथा दो वार्डो में एक सुपरवाइजर की तैनाती का निर्णय पारित किया गया।

4. कार्यकारिणी समिति ने जलकल विभाग में एक कम्प्यूटर प्रोग्रामर तथा 23 कम्प्यूटर आपरेटर की तैनाती का निर्णय पारित किया गया। ‌

5. कार्यकारिणी समिति ने म्यूनिसिपल बान्ड के अन्तर्गत सिगरा में डाक्टर सम्पूर्णनन्द स्टेडियम के निकट भूमि पर अण्डर ग्राउण्ड पार्किंग, मार्केट काम्पलेक्स का रुपये 40.56 करोड़ की लागत से निर्माण करने की स्वीकृति प्रदान की गयी।

6. कार्यकारिणी समिति ने पूरे सावन माह तक सभी कांवड़ मार्ग पर मांस की दुकाने बन्द रखने का निर्णय पारित किया गया।

7. 15 अगस्त 2024 तक नगर के एक लाख भवनों में बारकोड लगाये जाने का निर्णय लिया गया।

Advertisement

8. 15 अगस्त 2024 तक सभी वार्डो में जीपीएस आधार पर 500 मीटर में निर्धारित बीटवार सफाई कर्मियों की उपस्थिति ली जायेगी।

9. असेसमेन्ट की पत्रावली तैयार कर नगर आयुक्त से अवलोकन कराने के पश्चात भवन स्वामियों को बिल दिया जाय।

10. नामांतरण, कर निर्धारण में भ्रष्टाचार को समाप्त करने के निर्देश दिये गये।

11. सावन के पूर्व नगर के सभी गड्ढों को समतल किया जाय।

12. कांवड़ मार्ग में पूरे सावन माह तक मांस की दुकाने नही खुलेगीं पशु चिकित्सा अधिकारी को दिये निर्देश।

Advertisement

कार्यकारिणी समिति की बैठक में महापौर अशोक कुमार तिवारी के अतिरिक्त उपसभापति नरसिंह दास, कार्यकारिणी समिति के सदस्य राजेश यादव (चल्लू), अमरदेव यादव, श्याम आसरे मौर्य, प्रमोद राय, मदन दूबे, अनुमान, सुशील गुप्ता, गरिमा सिंह, राजेश यादव, नगर आयुक्त अक्षत वर्मा, अपर नगर आयुक्त दुष्यन्त कुमार मौर्य, राजीव कुमार राय, सविता यादव, संयुक्त नगर आयुक्त कृष्ण चन्द, मुख्य अभियन्ता मोइनुद्दीन, मुख्य नगर लेखा परीक्षक संजय प्रताप सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहें। कार्यकारिणी की अगली बैठक 24 जुलाई, 2024 को दिन में 12 बजे आहूत की गयी है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page