Connect with us

वाराणसी

बदमाशों ने वकील पर किया हमला, थाने पहुंचे अधिवक्ताओं ने की आरोपियों के गिरफ्तारी की मांग

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी में बीती रात (18 जुलाई) अधिवक्ता से मारपीट के मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर सैकड़ो की संख्या में अधिवक्तागण कैंट थाने के बाहर इकठ्ठा हो गए। अधिवक्ताओं ने मारपीट करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज करने और उन्हें गिरफ्तार करने की मांग पर अड़ गए। पुलिस अधिकारी ने मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया।

युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अधिवक्ता विकास सिंह ने बताया कि, बीती रात रात अधिवक्ता रुद्र प्रताप पाण्डेय महावीर चौराहा के पास राजेश सिंह के ढाबा में खाना खाने गया थे। वहां मौजूद कुछ लोगों में मारपीट होने लगी। इंसानियत के नाते हमारे साथी ने दोनों पक्षों में बीच-बचाव करने की कोशिश की तभी वहां मौजूद कुछ बदमाश युवकों ने अधिवक्ता के ऊपर ईंट-पत्थर से हमला कर दिया। जिसमें अधिवक्ता रुद्र प्रताप पाण्डेय गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद हम सभी अधिवक्तागण थाने पहुंचे। अधिवक्ता साथी से मारपीट करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

Loading...

इस अवसर पर मुख्य रूप से अधिवक्ता अनूप सिंह,सतीश यादव,अखिलेश यादव,आशीष सिंह प्रमुख रूप से शामिल रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page