Connect with us

वाराणसी

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। मंडुवाडीह क्षेत्र के महेशपुर में ब्लॉक के पास स्थित एक मकान में संदिग्ध परिस्थितियों मे उपेंद्र सिंह (३२ वर्षीय) का शव घर में मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर मौके पर मंडुवाडीह पुलिस के साथ ही एसीपी रोहनिया और डॉग स्क्वायड तथा फोरेंसिक टीम ने पहुँच कर मामले की जांच-पड़ताल करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार, काशी विद्यापीठ ब्लॉक के पास उपेन्द्र सिंह अपने 3 भाइयों में सबसे छोटा था और उसकी शादी 2020 में प्रयागराज की रहने वाली पायल सिंह से हुई थी। दंपति को चन्द्र नामक लगभग 4 वर्षीय पुत्र भी है।

Loading...

मृतक की सास सीमा सिंह के अनुसार मृतक उपेंद्र का अपनी पत्नी से काफी दिनों से विवाद चल रहा था और मृतक पेटीएम में फील्ड वर्क का काम करता था। फिलहाल पुलिस मौत के कारणों की जांच में जुटी है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page