Connect with us

वाराणसी

पिता को खाना देने पहुंचे 4 बच्चे लापता

Published

on

Loading...
Loading...

यूपी के गाजीपुर जिले में एक सनसनीखेज़ मामला सामने आया है जहां खेत पर पिता के लिए खाना देकर घर के लिए निकले दो बालक और दो बालिकाओं का घर न पहुंचने पर हड़कंप मच गया। परिजनों द्वारा आस पास सहित नाते रिश्तेदारों के यहां भी पता करने के बाद भी जब लापता बालक-बालिकाओं का कुछ पता नहीं पता चला। तब थक-हार कर परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दिया‌। पुलिस ने बच्चों के पिता मुन्ना मुसहर की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर चारों बच्चों की तलाश में जुट गई है लेकिन अभी तक कोई सफलता नहीं मिल सकी है।

जानकारी के अनुसार, जंगीपुर थाना क्षेत्र के बघोल गांव के रहने वाले मुन्ना मुसहर ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि बीते 15 जुलाई की दोपहर पुत्री आरती (17), पुत्री लीलमी (17), पुत्र किशन (12) और राजन (8) चचेरे भाई श्यामदेव के साथ घर से खाना देने के लिए खेत पर आयें थे। खाना देने के बाद बच्चे जब घर पर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने उन सब की काफी तलाश की लेकिन कहीं भी कुछ पता नहीं चल सका। यहां तक की पड़ोसियों और रिश्तेदारों के यहां भी काफी तलाश की गई लेकिन चारों बच्चों की जानकारी नहीं मिल पाई।

Loading...

बच्चों के दो दिन से लापता होने पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस सम्बंध में थानाध्यक्ष अमित पांडेय ने बताया कि घटना की जानकारी है तहरीर पर गुमशुदगी का मुकदमा दर्जकर बच्चों की तलाश की जा रही है। जल्द ही पुलिस पता लगा लेगी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page