Connect with us

दुनिया

श्रीलंका के पूर्व कप्तान की हत्या, घर में घुसकर मारी गई गोली

Published

on

रिपोर्ट – सुभाष चंद्र सिंह

श्रीलंका से बेहद ही चौंकाने वाली खबर सामने आई है। देश के पूर्व क्रिकेटर धम्मिका निरोशन की परिवार वालों के सामने घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी गयी। यह दुखद घटना बीते मंगलवार (16 जुलाई) धम्मिका निरोशन के अंबालांगोडा स्थित उनके घर पर हुई। इस घटना से क्रिकेट जगत शोक में है। 41 साल के इस पूर्व क्रिकेटर की हत्या की वजह सामने नहीं आई है। स्थानीय पुलिस मामले की जांच कर रही है। निरोशन श्रीलंका के अंबालांगोडा शहर में परिवार के साथ रहते थे।

श्रीलंका की तमाम लोकल मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब यह घटना हुई तब पूर्व क्रिकेटर घर पर अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ मौजूद थे। जिस व्यक्ति ने पूर्व श्रीलंकाई कप्तान को मारा, उसने 12 बोर की बंदूक का इस्तेमाल किया। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हालांकि अभी यह साफ नहीं हो पाया कि धम्मिका निरोशन पर गोली क्यों चलाई गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

अंडर 19 क्रिकेट टीम की कप्तानी कर चुके धम्मिका निरोशन कभी श्रीलंका की नेशनल टीम में जगह नहीं बना पाए थे। ऑलराउंडर ने साल 2001 से 2004 के बीच गॉल क्रिकेट क्लब की तरफ से 12 फर्स्ट क्लास मैच और 8 लिस्ट ए मैच खेले। निरोशन ने इस छोटे से करियर में कुल 24 विकेट हासिल किए और 300 से ज्यादा रन बनाए। उन्होंने साल 2000 में अंडर 19 टीम में डेब्यू किया था। दो साल बाद वह टीम के कप्तान भी बनाए गए थे। 2004 में उन्होंने अपना आखिरी मुकाबला खेला था। निरोशन की कप्तानी में खेलने वाले फरवीज महारूफ, एजेलो मैथ्यूज और उपुल थरंगा ने बाद में श्रीलंका की नेशनल टीम में जगह बनाई।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page