Connect with us

अपराध

वांछित अपराधियों को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर हमला, चार घायल

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – गणपत राय

यूपी के चंदौली जिले में बबुरी थाना क्षेत्र में अपराधियों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करने का मामला प्रकाश में आया है। जिसमें दो पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। वहीं घटना को लेकर पुलिस विभाग में हड़कंप की स्थिति है। एएसपी विनय कुमार ने अस्पताल पहुंच कर घायलों की जानकारी ली और सबंधितों को आवश्यक निर्देश दिए।

जानकारी के अनुसार, बबुरी थाना क्षेत्र के गोरारी गांव में शनिवार की रात जमीनी विवाद में दो महिलाओं पर धारदार हथियार से हमला हुआ था। मामले में बबुरी पुलिस ने कुल 6 लोगों को आरोपी बनाया जिसकी इन्वेस्टिगेशन जारी थी।

घटना के संबंध ने बताया जा रहा हैं कि इसी मामले को लेकर पुलिस टीम जब अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए गोरारी गांव पहुंची तभी पुलिस कर्मियों पर जानलेवा हमला किया गया। जिसमें दो पुलिस कर्मी घायल हो गए। आनन-फानन में घायल पुलिस कर्मियों को जिला अस्पताल भर्ती करवाया गया जहां उनका उपचार जारी है।

Advertisement

इस मामले का एसएसपी विनय कुमार ने संज्ञान लिया है। उन्होंने घायल पुलिस कर्मियों का हालचाल जानने के बाद कहा कि, इस हमले में जितने भी आरोपी दोषी हैं सभी की शीघ्र गिरफ्तारी होगी और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। हमले में घायल पुलिस कर्मियों का चिकित्सीय उपचार किया जा रहा है। इसके अलावा अभियुक्त यशवन्त चौहान को मारपीट करके भागते समय गिरने के कारण चोंट आ गई है जिनका प्राथमिक उपचार जिला अस्पताल में कराया जा रहा है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page