Connect with us

वाराणसी

सड़क दुर्घटना में सब्जी विक्रेता की मौत, ग्रामीणों ने किया घंटो चक्का जाम

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – विनोद कुमार गुप्ता

वाराणसी। जिले के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के डोमैला गांव, कछवां-कपसेठी मार्ग के पास मालवाहक मैजिक की चपेट में आने से सोमवार की सुबह सब्जी विक्रेता जीतलाल सोनकर (26 वर्ष) की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मैजिक पर सवार लोगों को पकड़कर पीटते हुए पुलिस के हवाले कर दिया। मौके का फायदा उठाकर मैजिक चालक फरार हो गया। ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर मुआवजे की मांग को लेकर ढाई घंटे तक सड़क जाम कर दिया।

  

 

जाम की सूचना पाकर मौके पर पहुंची एसीपी राजातालाब ने जाम में शामिल लोगों को समझाने का प्रयास किया, पर वो नहीं माने। एसीपी अजय श्रीवास्तव ने मामले की जानकारी तहसीलदार राजातालाब संग्राम सिंह को दिया। मौके पर पहुंचे तहसीलदार ने मृतक के परिजनों को पांच लाख रुपए मुआवजे का भरोसा दिलाते हुए समझा-बुझाकर चक्का जाम समाप्त कराया। बाद में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।    

मृतक जीतलाल की अभी अप्रेल में ही शादी हुई थी, जिसमे सूचना पाकर मौके पर पहुंची मृतक की पत्नी के साथ परिजन दहाड़े मार-मार कर रोने लगी। मृतक के पिता अशोक सोनकर ने कहा, मेरे तीन बेटों में जीतलाल दूसरे नंबर पर था जो सब्जी विक्रेता था।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page