Connect with us

मुम्बई

पत्नी से झूठ बोलकर बैंकॉक-थाईलैंड जाना पति को पड़ा भारी, पहुंचा सलाखों के पीछे

Published

on

Loading...
Loading...

मुंबई में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। पत्नी से छुपकर और झूठ बोलकर थाईलैंड और बैंकॉक घूमने जाना मुंबई के एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। वह आए-दिन थाईलैंड घूमने जाता था लेकिन पत्नी से अपनी यात्रा छुपाता था। पत्नी से झूठ बोलकर वह भारत में ही यहां-वहां बिजनेस मीटिंग की बात कहकर निकल जाता था।

पत्नी का इस झूठ की पता ना लगे इसके लिए उसका पति अपने पासपोर्ट के पन्नों से छेड़खानी करता था। उसे नहीं पता था कि पासपोर्ट में छेड़छाड़ करना उसे भारी पड़ेगा। वह सहार पुलिस के हत्थे चढ़ गया। लॉजिस्टिक व्यवसाय चलाने वाले आरोपी के खिलाफ भारतीय पासपोर्ट अधिनियम के तहत धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। उसे कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।

कैसे आया पुलिस की गिरफ्त में ?

सहार पुलिस के अनुसार, इमिग्रेशन अधिकारियों को जांच के दौरान अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर एक यात्री का पासपोर्ट संदिग्ध मिला। जांच में पता चला कि वह अक्सर बैंकॉक और थाईलैंड जाता था, लेकिन यात्रा का रिकॉर्ड छुपाने के लिए उसने पासपोर्ट के 12 पन्नों के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ की थी।

इस बारे में जब अधिकारियों ने पूछताछ की, तो वह टालमटोल जवाब देने लगा। इसकी जानकारी इमिग्रेशन अधिकारियों ने सहार पुलिस को दी। विकास को हिरासत में लेने के बाद पुलिस ने जब थोड़ी सख्ती दिखाई, तो उसने बताया कि, वह 2023 और 2024 में थाईलैंड की कई बार यात्रा कर चुका है। पत्नी को उसके बाहरी देशों में जाने की जानकारी नहीं है। अगर उसे पता चल जाएगा कि वह बैंकॉक और थाईलैंड जाता है, तो उसका पत्नी के साथ विवाद हो जाएगा।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page