Connect with us

वाराणसी

हाइड्रोजन जलयान पहुंचा काशी, पर्यटकों की संख्या में आएगा बूम

Published

on

Loading...
Loading...

देश का पहला हाइड्रोजन जलयान रविवार की शाम वाराणसी के रामनगर मल्टीमॉडल टर्मिनल पर पहुंच गया। IWAI के अधिकारियों ने जलयान का निरीक्षण किया। इस दौरान जलयान के कैप्टन, सहायक कर्मचारियों से जलयान के विषय में पूरी जानकारी ली। इस जलयान के संचालन होने से पर्यटकों की संख्या में और भी ज्यादा इजाफा होगा।

बता दें कि, दो मंजिला हाइड्रोजन जलयान के अंदर सजावट, रंगरोगन समेत अन्य प्रक्रियाएं अब काशी में ही पूरी होंगी। इस जलयान में 50-55 यात्रियों की क्षमता है।  इस जलयान को काशी से चुनार वाया प्रयागराज तक संचालन किए जाने की तैयारी है।

जलयान के कैप्टन ने जल परिवहन अधिकारियों को बताया कि यह जलयान 20 से 25 किमी की रफ्तार से चल सकता है। एक माह पहले कोच्चि शिपयार्ड से समुद्री मार्ग से होते हुए यह जलयान 13 जून को कोलकाता पहुंचा, लेकिन जलमार्ग-1 हल्दिया- वाराणसी रूट पर पानी की कमी के चलते जलयान की रफ्तार थम गई। लेकिन अंतत जलयान ने कोलकाता से वाराणसी तक का सफर एक महीने के अंदर ही पूरा कर लिया।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page